अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो की मौत दो गंभीर रूप से घायल | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT; 

अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो की मौत दो गंभीर रूप से घायल | New India Times​एनएच-92 पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक नेदो बाइकों को टक्कर मार दी जिससे दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइकों को टक्कर मारने के बाद ट्रक बिजली के खंभे को तोड़ते हुए घर में जा घुसा।​अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो की मौत दो गंभीर रूप से घायल | New India Timesमिली जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमाक UP84 1947 ने देहात थाना क्षेत्र के दबोहा गांव यह दुर्घटना घटी है।जानकारी के अनुसार आज शाम करीब 6 बजे एक ट्रक चालक ने तेज़ व शराब का सेवन कर दो बाइको को टक्कर मारी, जिसमें मौके पर शिवमोहन शर्मा, दीपू शर्मा जो कि मोटरसाइकिल पर जा रहे थे की मौके पर ही मौत हो गई। ​अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो की मौत दो गंभीर रूप से घायल | New India Timesवहीं ट्रक ने एक और बाइक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे दो लोग घायल हो गए, जिनके नाम राजीव और रमेश है जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। इसके बाद भी ट्रक न रूका और बिजली के खम्भे में जा टकराया और लज्जा राम कुशवाह और रामसेवक कुशवाह के मकान में जा घुस। हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया। मौके पर देहात थाना प्रभारी व कोतवाली थाना प्रभारी पहुंचे जिन्होंने जाम को खुलवाया। दोनों तरफ करीब 1 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version