जमीनी विवाद में लाठी डंडों से पीटने के बाद दबंगों ने चलाई गोली, बाल बाल बचा युवक | New India Times

दया शंकर पांडेय, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT; 

जमीनी विवाद में लाठी डंडों से पीटने के बाद दबंगों ने चलाई गोली, बाल बाल बचा युवक | New India Times​प्रतापगढ़ जिले के कुन्डा कोतवाली क्षेत्र में कस्बा के अंदर बसपा नेता व उनके साथियों ने दबंगई करते हुए युवक की पिटाई व फायरिंग कर कस्बे में दहशत फैला दी। फायरिंग में युवक बाल बाल बचा गया।

मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय बसपा नेता व उनके साथियों ने लाठी डंडे से युवक प्रकाश चंद्र शुक्ला को बेरहमी से पीट कर दोनों हाथ और पैर तोड दिया।कुंडा कस्बे के अत्तानगर निवासी है प्रकाश चंद्र शुक्ला को बचाने के लिए स्थानीय लोगों के दौडने पर हमलावर मौके से फरार हो गए और जाते समय भी दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की। कुन्डा कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घायल प्रकाश चंद्र शुक्ला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version