दबंग होमगार्ड से वाहन चालक परेशान, फर्जी मामले में फंसाने व वाहन चेकिंग के नाम पर प्रति दिन हजारों रुपए अवैध वसूली का आरोप | New India Times

दयाशंकर पांडेय, प्रतापगढ (यूपी), NIT;  

दबंग होमगार्ड से वाहन चालक परेशान, फर्जी मामले में फंसाने व वाहन चेकिंग के नाम पर प्रति दिन हजारों रुपए अवैध वसूली का आरोप | New India Times​प्रतापगढ जिला के बाघराय थाना क्षेत्र में तैनात एक होमगार्ड की दबंगई से वाहन चालक काफी परेशान हो गए हैं। बताया जाता है कि यह होमगार्ड पहले चेकिंग के नाम पर वाहनों को रूकवाता है फिर कागजात चेक करने का ढोंग कर कोई न कोई कमी निकालता है और जबरन पैसे वसूल करने के बाद ही गाडी जाने देता है। उसका कुछ आडियो व एक पीडित का वीडियो वायरल हुआ है जिससे जिला प्रशासन के कान खडे हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार दुकानदार श्रृषिकेष तिवारी जो कि बाघराय बाजार में टेन्ट हाऊस चलाते हैं शाम को करीब 7 बजे अपने घर जा रहे थे कि बारौ गेट के पास होमगार्ड इंद्र कुमार तिवारी ने उन्हें रोक कर पहले कागजात चेक किए और सभी कागजात सही होने के बावजूद भी डरा कर जबरन 500 रुपये वसूल लिए।जिसका आरोप दुकानदार ने कैमरे के सामने होमगार्ड पर लगाया है।​दबंग होमगार्ड से वाहन चालक परेशान, फर्जी मामले में फंसाने व वाहन चेकिंग के नाम पर प्रति दिन हजारों रुपए अवैध वसूली का आरोप | New India Timesबाघराय थाना क्षेत्र के कुछ लोगों ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि यह होमगार्ड  वसूली कर क्षेत्र के लोगों को हमेशा परेशान करता रहता है, इस होमगार्ड का पूरे इलाके में दहशत फैली हुई है। कई बार इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से भी किया गया लेकिन अधिकारियों ने होमगार्ड के खिलाफ कोई ऐक्शन नहीं लिया जिससे उसका हौसला बढता ही जा रहा है। लोगों ने बताया कि इसका अपराधियों से भी पुराना सम्बन्ध है। यह होमगार्ड बेहिचक कहता है कि हम जो वसूली करते हैं इसमें से हमें लिफाफा थाने से लेकर जिले के अधिकारियों तक को पहुंचाना पडता है और मेरा बडे अधिकारियों से संबंध हैं इसलिए कोई मेरा कोई कुछ नही कर सकता है। मुझे भी सभी को हफ्ता देना पड़ता है।बताया जाता है कि होमगार्ड ने अवैध वसूली की कमाई से अकूत सम्पदा अर्जित की है।

आरोप है कि यहमोटरसाइकिल चेकिंग भी बिना थाने के आदेश के करता रहता है। दुकानदार श्रृषि केस तिवारी के पास मोटरसाइकिल के पूरा कागज होने के बावजूद कहा कि तुमको फर्जी मुकदमे वा गांजे में चलान करवा दूगाँ नहीं तो 500 रुपये दो और मज़बूरन 500 रुपये दुकानदार ने होमगार्ड को दिए।

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार होमगार्ड इंद्र कुमार लगभग 150 अवैध डग्गामार वाहनों से प्रति गाड़ी 150 रुपये हफ्ता वसूली कर रहा है।

By nit

One thought on “दबंग होमगार्ड से वाहन चालक परेशान, फर्जी मामले में फंसाने व वाहन चेकिंग के नाम पर प्रति दिन हजारों रुपए अवैध वसूली का आरोप”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version