अरशद आब्दी/सूरज कुमार, झांसी (यूपी); NIT;
शहर कोतवाली के अंतर्गत एक युवक ने आपसी झगड़े में पहलपत्नी को पीटा उसके बाद उसकी हत्या कर घर के अंदर बालू में गाड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरु कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार झाँसी शहर कोतवाली के अन्तर्गत उन्नाव गेट के पास रहने वाली सीमा अहिरवार अपने पति अशोक और बच्चों के साथ रहती थी। क्षेत्रवासियो ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों का कहना है कि सीमा और अशोक के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। रात में फिर उनके बीच झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि अशोक ने सीमा के साथ पहले मारपीट की, इसके बाद उसके उसउसकी हत्या कर शव को बालू में गाड़कर भाग गया। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को मिली। सूटना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरु कर दी है और फरार पति की तलाश शुरू कर दी गई है।
