फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT;
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए बहराइच जिला मुख्यालय के किसान पी.जी. कालेज में आयोजित किये गये प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन 20 पीठासीन अधिकारी तथा 41 मतदान अधिकारी अनुपस्थित पाये गये हैं।
यह जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी अभय कुमार के निर्देशानुसार प्रशिक्षण शिविर में अनुपस्थित पाये गये सभी मतदान कार्मिकों के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की सुसंगत धाराओं के तहत सख्त कार्यवाही के साथ-साथ एफआईआर दर्ज करायी जा रही है।
