नगरोदय अभियान के अंतर्गत रायसेन जिले में 19580 हितग्राही हुए लाभान्वित और रायसेन नगरपालिका के 1582 हितग्राही हुए लाभान्वित | New India Times

तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT; ​नगरोदय अभियान के अंतर्गत रायसेन जिले में 19580 हितग्राही हुए लाभान्वित और रायसेन नगरपालिका के 1582 हितग्राही हुए लाभान्वित | New India Timesतीन चरणों में आयोजित किए गए नगर उदय अभियान के अंतर्गत एक ओर सभी पात्र हितग्राही शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होंगे वहीं आधारभूत संरचनाओं के सर्वे से नगरों का सुव्यवस्थित विकास होगा। यह बात वन मंत्री डॉ गौरीशंकर शेजवार ने रायसेन में नगर उदय अभियान के तहत आयोजित हितग्राही सम्मेलन में कही।   ​नगरोदय अभियान के अंतर्गत रायसेन जिले में 19580 हितग्राही हुए लाभान्वित और रायसेन नगरपालिका के 1582 हितग्राही हुए लाभान्वित | New India Times

वन मंत्री डॉ शेजवार ने कहा कि नगर उदय अभियान के अंतर्गत पहले जिन योजनाओं के हितग्राहियों का अलग-अलग चयन किया जाता था, उन सभी योजनाओं का एक साथ सर्वे किया गया तथा हितग्राहियों का चयन कर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। रायसेन नगरपालिका के अंतर्गत 1582 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। ​​नगरोदय अभियान के अंतर्गत रायसेन जिले में 19580 हितग्राही हुए लाभान्वित और रायसेन नगरपालिका के 1582 हितग्राही हुए लाभान्वित | New India Timesवन मंत्री डॉ शेजवार ने बताया कि नगर उदय अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, हाठ ठेला तथा रिक्शा चालक कल्याण योजना, शहरी घरेलू कामकाजी महिलाओं के कल्याण की योजना, मुख्यमंत्री शहरी गरीबों के लिए कल्याण योजना, केश शिल्पी योजना, मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना, शहरी गरीबों के लिए आश्रय योजना, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय के हितग्राहियों का चयन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले हितग्राहियों का सर्वे के पश्चात चयन कर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। उन्होंने बताया कि शहर में सड़कों की स्थिति, सामुदायिक भवनों की स्थित, नालियां, सुलभ शौचालयों की स्थिति सहित अन्य विकास कार्यो का भी मूल्यांकन किया गया है। 

By nit

Exit mobile version