Edited by Sabir Khan, जयपुर, NIT;
यूथ वर्ल्ड ग्रुप के संयोजक युवा समाज सेवी व पत्रकार भैरु सिंह राजपुरोहित को यंग इंडियन ऑर्गनाइजेशन एवं लक्ष्य फाउंडेशन के तत्वावधान में शहीदे आज़म सरदार भगत सिंह , सुखदेव और शिवराम राजगरु के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता सेनानी भवन गुड़गाव में आयोजित हुए राष्ट्रीय स्तर के समारोह में द लीजेंड अवॉर्ड ऑफ़ इण्डिया से नवाजा गया।
“मेरा रंग दे बसंती चोला” कार्यक्रम के संयोजक और संस्थान के अध्यक्ष अजीतवीर सिंह ने बताया की समाज सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी कार्य कर अपनी अलग पहचान बनाने वाली प्रतिभाओं को इस समारोह में द लीजेंड अवॉर्ड ऑफ़ इंडिया से नवाजा गया। इस समारोह में देश के हर प्रदेश से प्रतिभाओं का चयन किया गया था, जिसमें राजस्थान से समाज सेवा और पत्रकारिता में अग्रणी रूप से कार्य कर अपनी अलग पहचान बनाने वाले युवा समाज सेवी भैरु सिंह राजपुरोहित के नाम का चयन किया गया था। भैरु सिंह राजपुरोहित को 22 मार्च को द लीजेंड अवॉर्ड ऑफ़ इंडिया से सम्मानित किया गया, साथ ही 23 मार्च को जयराम आश्रम दिल्ली में मंन्थन फॉउंडेशन ऑफ़ इंडिया की और से शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि श्री दीपक कोबिद, अविनाश कोबिद (महामहिम राष्ट्रपति जी के भतीजे) , मंन्थन के राष्ट्रीय चेयरमेन राष्ट्रपति अवॉर्डी राजेंद्र कपुर , राष्ट्रीय सचिव अनिता राज,सुशिल कुमार, सुल्ताना प्रवीण , रचना चड्ढा ने भैरु सिंह राजपुरोहित को प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन किया और मंन्थन फॉउंडेशन ऑफ़ इंडिया परिवार में राष्ट्रीय स्तर की जिमेवारी सुपुर्द की।
गौरतलब है की युवा समाज सेवी भैरु सिंह राजपुरोहित अब तक कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं, जिनमें राष्ट्रीय इंटीग्रल हामुनिष्म अवॉर्ड 2017 , कलवीर अवॉर्ड 2016 , प्राउड ऑफ़ इन्डियन अवॉर्ड सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार से आप नवाज़े जा चुके हैं, वही आप मरु प्रदेश निर्माण मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता, सम्पूर्ण शराब बंदी आंदोलन के प्रदेश प्रभारी , यूथ वर्ल्ड ग्रुप के संयोजक सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं और राष्ट्रीय डायमंड अचीवर्स अवॉर्ड 2018 , स्टार वूमन अचीवर्स अवॉर्ड 2017 जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमो में समंवयक की भूमिका का बखुबी निर्वहन कर चुके हैं।
