जमील खान, इटवा- सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT;
इराक में मारे गए 39 भारतीय नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए सिद्धार्थ नगर जिला के इटवा कस्बे में युवा समाज सेवी साहिल राईनी के नेतृत्व में युवाओं ने शोक सभा आयोजित की। इटवा चौराहे पर मोमबत्ती जलाकर मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान युवाओं ने सरकार से मांग की कि वह आतंकवाद के खिलाफ ठोस नीति बनाएं और इसे जड़ से खत्म करें।
इराक में आतंकी संगठन ISIS द्वारा 39 भारतीय नागरिकों को मारे जाने की पुष्टि के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। शोक सभा कर उनकी आत्मा की शान्ति के लिये दुआ मांगी गई। इस मौके पर सभी मौजूद लोगों ने केन्द्र सरकार से अन्य देशों से मिलकर आंतकवाद के खिलाफ रणनीति बनाकर उसको समाप्त करने की मांग की।
श्रद्धांजलि सभा की अगुवाई कर रहे साहिल राईनी ने कहा कि इराक में आंतकवादियों द्वारा 39 भारतीयों को अगवा कर मौत के घाट उतार दिया गया, पूरा देश मारे गए लोगों के परिवारों के साथ है और दुखी है।
बृजेश जायसवाल ने कहा कि आंतकवाद को समाप्त करने के लिये अन्य देशों के साथ बैठक कर रणनीति बनानी चाहिये, जिससे पूरे विश्व में पनपते आंतकवाद का अंत किया जा सके।
श्रद्धांजलि सभा में दिलशाद खान, अख्तर, ज़ैन खान, शिवम (राजा) ,सुल्तान रज़ा, अफ़रोज़, अब्दुर्रहीम, तारिक़, राजेश, मनीष , अजय आदि लोग उपस्थित रहे।
