मडियाहूं ब्लाक में सरकारी गोदाम से खुलेआम हो रही अनाजों की कालाबाजारी | New India Times

राहुल यादव, जौनपुर (यूपी), NIT; ​मडियाहूं ब्लाक में सरकारी गोदाम से खुलेआम हो रही अनाजों की कालाबाजारी | New India Timesजौनपुर जिला के मडियाहूंब्लाक के कादीपुर गांव में राजकीय विपणन गोदाम बनाया गया है, जहां से खुलेआम सरकारी अनाजों की कालाबाजारी हो रही है।​

मडियाहूं ब्लाक के कादीपुर गांव में बने सरकारी गोदाम को निकासी का स्थान बनाया गया है लेकिन यहां से वितरण अधिकारी के आये बिना ही अनाजों की निकासी हो रही है। बताया जाता है कि यह अनाज खुलेआम कालाबाजारी में जा रहा है जिस पर शासन प्रशासन की नजर नहीं है।​मडियाहूं ब्लाक में सरकारी गोदाम से खुलेआम हो रही अनाजों की कालाबाजारी | New India Timesयोगी सरकार के दावे पर भ्रष्ट अधिकारी भ पानी फेर रहे हैं। आरोप है कि अधिकारियों की मिलीभगत से खुलेआम सरकारी अनाजों की कालाबाजारी हो रही है। गरीब जनता के निवाले का अनाज खुले आम बेचा जा रहा है फिर भी शासन प्रशासन मौन है। अब देखना यह है कि क्या शासन प्रशासन गरीबों के निवाले पर डाका डालने वाले अनाज माफियाओं और भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई कर इस लूट को बंद करती है या यूं ही यह खेल जारी रहेगा।

By nit

Exit mobile version