वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
गोला के पास ग्राम तिसौरा में गन्ने के खेत में आग लगने से कई किसानों के गन्ने के खेत जलकर राख हो गए। राकेश गुप्ता के छोटे भाई संजय गुप्ता ने अग्निशमन विभाग को फोन से सूचना दी लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक गन्नें के खेत जल चुके थे।
राकेश गुप्ता ने बता कि आग दोपहर के ढाई बजे लगी जिसे देख गांव के लोगों ने ट्रेक्टरों से खडे गन्ने की खेत की जुताई करके आग पर काबू पाया गया। गांव के लोगों ने आग बुझाने में काफी मेहनत की। राकेश गुप्ता ने बताया कि हमारा दो बीघा गन्ना जला है साथ ही प्रधान भिखारी लाल, बालक राम वर्मा, महादेव वर्मा, संतराम का भी गन्ना जल गया है।
