मंत्री चिटनिस द्वारा तांगा रेस के आयोजन से नेशनल हाइवे पर लगा जाम, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने खोला मोर्चा, एफ आई आर दर्ज करने की मांग | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT; ​मंत्री चिटनिस द्वारा तांगा रेस के आयोजन से नेशनल हाइवे पर लगा जाम, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने खोला मोर्चा, एफ आई आर दर्ज करने की मांग | New India Timesबुरहानपुर जिला के धामनगांव में वाघेश्वरी देवी मंदिर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस के प्रयासों से 8 दिवसीय मेला जारी है, जिसमें प्रतिदिन अनेक एवं भिन्न भिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है और शासन की मोटी रकम इस आयोजन पर खर्च हो रही है। मंत्री महोदया इस कार्यक्रम के माध्यम से अपने प्रतिद्वंद्वी के सामने अपना सियासी क़द ऊंचा रखने में जहां सफल हैं, वहीं गुरूवार को इंदौर ईच्छापुर हाईवे पर इसी कार्यक्रम के तहत तांगा रेस का आयोजन भी हुआ, जिस के कारण नेशनल हाईवे पर 2 घंटे से अधिक जाम की स्थिति बनी रही,  जिसके कारण दोनों दिशाओं का ट्राफिक बाधित रहा, लेकिन चूंकि कार्यक्रम मंत्री का था, इस कारण अधिकारी ” यस सर” की स्थिति में रहे। कहावत भी है कि सत्ता के आगे शयानपती नहीं चलती, लेकिन जम्हूरियत में आवाज बुलंद करने की सबको आज़ादी है, लिहाजा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने इस मामले को लेकर मोर्चा खोलते हुए शासन प्रशासन को घेरा है। ​मंत्री चिटनिस द्वारा तांगा रेस के आयोजन से नेशनल हाइवे पर लगा जाम, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने खोला मोर्चा, एफ आई आर दर्ज करने की मांग | New India Timesकांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपकर जिम्मेदारों के विरूद्ध हाईवे पर ट्राफिक जाम करने तथा पशुक्रूरता के तहत प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि एसपी कलेक्टर के द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई तो कांग्रेस न्यायालय का दरवाजा खट खटाऐगी। कांग्रेस अध्यक्ष की मांग है कि मंत्री और जिम्मेदारों के विरूद्ध कार्यवाही होना चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version