वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
जनपद लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टला गया। यह पूरा मामला सुबह 10:00 बजे का है। मोहल्ला ऊंची भूड़ में एक महिला खाना बना रही थी कि गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई, जिससे घर में रखा हजारों का सामान जल कर राख हो गया। इंडियन गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर सिलेंडर में लगी आग को मोरंग एवं बालू द्वारा बुझाने की कोशिश की और इस कोशिश से आग पर काबू पा लिया,और सिलेंडर को उठवाकर छत पर रखवा दिया जिससे कोई हादसा न हो पाए इंडियन गैस के कर्मचारियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया।फायर ब्रिगेड की गाड़ी जाम होने के कारण थोड़ी देरी से पहुंची तब तक लोगों ने आग बुझा ली थी, आग लगने से घर में लगभग ₹20000 का नुकसान हो गया है।
