संदीप शुक्ला, शिवपुरी (मप्र), NIT;
शिवपुरी पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडेय ने क्राइम मीटिंग में सभी थाना प्रभारियों को वारंटियों को पकड़ने के निर्देश दिए थे, इसी क्रम में शुक्रवार को करैरा टी आई प्रदीप वॉल्टर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक वारंटी अमर सिंह पुत्र लालजीराम जाटव उम्र 30 वर्ष ब्लॉक के पीछे करैरा अपने घर पर आया हुआ है एवं कुछ देर में बस स्टैंड से बस पकड़कर भागने की फिराक में है । जिस पर करैरा टी आई प्रदीप वॉल्टर ने सहायक उपनिरीक्षक सुल्तान सिंह, प्रधान आरक्षक सतीश जयंत एवं आरक्षक भीकम को आरोपी के घर पर पकड़ने के लिये भेजा। उक्त आरोपी बैग लेकर निकलने ही वाला था की तब तक पुलिस घर पहुंच गई एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया। पकड़े गये आरोपी पर लूट, डकैती, चोरी, मारपीट सहित कई गम्भीर मामले दर्ज हैं एवं यह शातिर आरोपी बीते 6 वर्षो से पुलिस को चकमा देकर भाग जाता था। पुलिस ने घर की घेराबंदी करके इस वारंटी को पकड़ने में सफलता पाई है।
