जमीनी विवाद में परिवार में हुआ खूनी संघर्ष, एक की मौत, परिवार के कई लोग हुए घायल  | New India Times

अविनाश द्विवेदी/इम्तियाज़ चिश्ती; दमोह (मप्र), NIT; ​जमीनी विवाद में परिवार में हुआ खूनी संघर्ष, एक की मौत, परिवार के कई लोग हुए घायल  | New India Timesदमोह के टॉकीज चौराहे के पास प्रतिष्ठित उपाध्याय परिवार में जमीन के विवाद को लेकर भतीजे और चाचा में जमकर संघर्ष हुआ। भतीजे भीम उपाध्याय ने अपने चचरे भाई अमित उपाध्याय के ऊपर हमला कर दिया जिसमें  युवक की दर्दनाक मौत हो गई वहीं चाचा रम्मू उपाध्याय  और चाची गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें दमोह से जबलपुर रेफर किया गया है वही आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है पुलिस द्वारा मामले की तफ्तीश की जा रही है।​जमीनी विवाद में परिवार में हुआ खूनी संघर्ष, एक की मौत, परिवार के कई लोग हुए घायल  | New India Timesकभी कभी परिवार का जरा सा विवाद बड़ा रूप ले लेता है और नौबत यहाँ तक आ जाती है कि खून के रिश्ते भी तार तार हो जाते हैं। ऐसा ही हुआ सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत असाटी वार्ड-1 में। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे उपाध्याय परिवार के सदस्यों के बीच लाठी से मारपीट से शुरू हुआ और देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस बीच दोनाली बंदूक से दो फायर भी किए गए। ​जमीनी विवाद में परिवार में हुआ खूनी संघर्ष, एक की मौत, परिवार के कई लोग हुए घायल  | New India Timesनव रात्रि पर्व के दौरान हुए विवादास्पद खूनी संघर्ष ने सभी को गमगीन कर के रख दिया है। बंदूक की गोली के अनेक छर्रे शरीर के संवेदनशील हिस्से में लगने से अमित उपाध्याय नाम का युवक मौके पर गिरकर अचेत हो गया, जिसे मोहल्ले के लोगों ने ऑटो रिक्शा से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे ऑक्सीजन लगाकर उसकी सांसें वापस लाने का प्रयास किया गया लेकिन अंत में उसे बचाया नहीं जा सका। बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version