एन.आर.एम.यू. के चुनाव में शकील  अहमद सिद्दीक़ी, कापड़े एवं कुल्हारे हुए निर्वाचित | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT; ​एन.आर.एम.यू. के चुनाव में शकील  अहमद सिद्दीक़ी, कापड़े एवं कुल्हारे हुए निर्वाचित | New India Timesनेशनल रेल्वे मज़दूर यूनियन की द्विवार्षिक सभा गत दिवस रेल्वे स्टेशन प्रांगण पर संत राम कुशवाहा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें पिछले साल की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई और कर्मचारियों की वर्तमान एंव भविष्य में आने वाली समस्याओं एवं उनके निराकरण एवं समाधान पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई साथ ही कर्मचारियों से प्राप्त चंदे एंव आय व्यय का हिसाब भी सदन में रखा गया, जिसके अनुमोदन के साथ ही नवीन कार्यकारणी समीति के गठन पर विचार विमर्श के पश्चात सर्वसम्मति से शकील अहमद सिद्दीक़ी को अध्यक्ष, कामरेड पुष्पेन्द्र कापड़े को सचिव एवं महेश कुल्हारे को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसी तरह कुल 14 सदस्य व 5 कार्यकारणी सदस्य भी चुने गए।​एन.आर.एम.यू. के चुनाव में शकील  अहमद सिद्दीक़ी, कापड़े एवं कुल्हारे हुए निर्वाचित | New India Timesइस सभा को मंडल सचिव कामरेड पुष्पेन्द्र कापड़े, कामरेड डोले, कामरेड जे वाय जोशी (खंडवा), कामरेड जी एल मीना, कामरेड चौरे इत्यादि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शकील अहमद सिद्दीक़ी ने किया। 

कार्यक्रम में श्री भुसारी, श्री राजीव गुप्ता, श्री सक्सेना, श्री जीतेन्द्र श्रीवास्तव, श्री शमशाद अंसारी, श्री पी के सिंह, श्री वाय के सिंह, श्री सुनील तायड़े, श्री आकाश ठाकुर, उमाकांत मिश्र, जितेंद्र नागराज इत्यादि उपस्थित थे।  खंडवा से प्रतिनिधि के रूप में श्री योगेश गुप्ता, महेंद्र भार्गव, श्री जे वाय जोशी ने शिरकत की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version