अविनाश द्विवेदी/शेरा मिश्रा, कटनी (मप्र), NIT;
फायलेरिया की दवा कलेक्टर केवीएस चौधरी एवं एसपी अतुल सिंह ने भी खाई। फायलेरिया अभियान की दवा जिन्होंने ने नहीं खाई है वह जरूर खायें। दवा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका से प्राप्त करें। डीईसी टेबलेट एवं अलबेण्डाजोल की गालियां खिलाने का अभियान एक सप्ताह तक जारी रहेगा। जिसमें 0 से 2 वर्ष तक के बच्चों को, अधिक बीमार व्यक्ति, गर्भवती महिलाओं को छोड़कर अन्य सभी स्वस्थ्य व्यक्तियों को यह दवा खिलाई जायेगी।
सतेंद्र पांडे राज्य सलाहकार, जिला मलेरिया अधिकारी शालिनी नामदेव एवं पी के महार मलेरिया निरीक्षक ने फायलेरिया रोग से बचाव हेतू डी ई सी एवं एलबेन्डाजोल की दवा खाने की अपील जिले वासियों से की है।
