भिंड के गौरी सरोवर में अपने दो बच्चों के साथ कूदकर महिला ने दी जान, तीनों की लाशें बरामद | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT; ​भिंड के गौरी सरोवर में अपने दो बच्चों के साथ कूदकर महिला ने दी जान, तीनों की लाशें बरामद | New India Times भिण्ड नगर के बीचों बीच बने गौरी सरोवर में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कूदकर जान दे दी।आज तीनों की लाश सरोवर में तैरती हुई मिली हैं। लाश देख बडी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली और देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों लाशों को सरोवर से निकलवा कर पोस्ट मार्टम के लिए रवाना कर दी। ​भिंड के गौरी सरोवर में अपने दो बच्चों के साथ कूदकर महिला ने दी जान, तीनों की लाशें बरामद | New India Timesमहिला का नाम रीना बाल्मीकि बताया गया है जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष है। जो बच्चा उसके शरीर से बंधा था उसका नाम रौनक है उसकी उम्र 3 वर्ष है और कृष्णा नाम की बेटी की उम्र करीब 1 वर्ष बताई गई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस महिला का ससुराल शिकोहाबाद उत्तर प्रदेश में है। मृतक महिला का पति विवेक बाल्मीकि उम्र से काफी अधिक बताया गया है,  इसी वजह से वह पति से अलग यहां कई वर्षों से रह रही थी और आज उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version