अपने ही जन्मदिन पार्टी में प्रेमिका से विवाद होने पर युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ, NIT; ​
अपने ही जन्मदिन पार्टी में प्रेमिका से विवाद होने पर युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या | New India Times लखनऊ के गोमतीनगर के उजरियांव निवासी 22 वर्षीय सद्दाम हुसैन उफ शादाब ने बुधवार रात अपनी बर्थ डे पार्टी में प्रेमिका से झगड़े के बाद जहर खा लिया। प्रेमिका उसे लोहिया अस्पताल ले गई जहां शादाब ने चिकित्सकों से सल्फाज की चार गोलियां निगलने की बात कहकर हड़कंप मचा दिया। उपचार के दौरान शादाब ने दम तोड़ दिया तो प्रेमिका भाग खडी हुई। चिकित्सकों ने मौत की सूचना युवक के परिजनों को दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में हडकंप मच गया। शादाब के पिता इसरार हुसैन ने उसकी प्रेमिका व एक अन्य युवक पर जहर खिलाकर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। 

इंस्पेक्टर अंबर सिंह ने संवाददाता को बताया कि शादाब बालू अड्डा निवासी सरफराज की कार चलाता था। बुधवार को उसका जन्मदिन था। सुबह करीब सात बजे वह स्कूटी से काम पर गया था। शाम साढ़े सात बजे वह ड्यूटी खत्म करके जन्मदिन की पार्टी मनाने चला गया।उसने बाराबंकी निवासी अपनी प्रेमिका को फोन कर बुला लिया और दोनों ने मिलकर एक साथ जन्मदिन का जश्न मनाया। किसी बात को लेकर दोनों की आपस में कहासुनी हो गई जिससे नाराज होकर शादाब ने जहर खा लिया। रात करीब 11 बजे प्रेमिका व एक युवक उसे लोहिया अस्पताल लेकर गए जहां उसकी मौत हो गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version