मुख्यमंत्री जिला स्तरीय वृहद निःशुल्क मेडिकल कैम्प 27 फरवरी को जिला चिकित्सालय परिसर हरदा में, शिविर में मरीजों की जांच व इलाज होगी मुफ्त | New India Times

जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT; ​​मुख्यमंत्री जिला स्तरीय वृहद निःशुल्क मेडिकल कैम्प 27 फरवरी को जिला चिकित्सालय परिसर हरदा में, शिविर में मरीजों की जांच व इलाज होगी मुफ्त | New India Timesकार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला हरदा में मुख्यमत्री जिला स्तरीय वृहद स्वास्थ्य शिविर के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।  27 फरवरी 2017 को जिला चिकित्सालय परिसर में मुख्यमंत्री  निःशुल्क वृहद  स्वास्थ्य शिविर का आयोन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री  निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में गंभीर बीमारी से चिन्हांकित लोगों की जांच व उपचार किया जायेगा। 27 फरवरी 2017 को जिला चिकित्सालय परिसर में मुख्यमंत्री निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सक बाहर से बुलाये जा रहे हैं। मेडिकल कैम्प का मुख्य उद्देश्य है कि राज्य बीमारी सहायता निधि अंतर्गत चिन्हांकित मरीज व राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत चिन्हांकित मरीजों को इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से सेवायें प्रदान की जाए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आर.सी. उदेनिया ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक मरीजों को लाभांवित किया जा सके इसके लिये पिछले एक माह से लगातार विभाग के द्वारा बनाई गई चिकित्सकों की टीमों द्वारा मरीजों को चिन्हांकित किया जा रहा है। चिकित्सकों द्वारा चिन्हांकित किये गये मरीजों को मुख्यमंत्री जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से उपचारित किया जायेगा एवं रिफर कर उनके निःशुल्क उपचार की व्यवस्था की जायेगी। गंभीर एवं जघन्य बीमारी जैसे कार्डियोलाजी, न्यूरोसर्जरी, ब्रेन सर्जरी, स्पाइन, कैंसर, कीमोथेरपी, रेडियो थेरपी, रीनल सर्जरी, कुल्हा एंव घुटना बदलना, सिर की चोट, सर्जरी, वक्ष रोग शल्याक्रिया, कंजनाइटल, पेसमेकर, प्लास्टिक एनीमिया, बर्न एवं पोस्ट बर्न, एवं बांझपन इत्यादि जैसी अन्य बीमारियों के विषेषज्ञों द्वारा निःशुल्क जाॅच एवं उपचार किया जायेगा। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आर.सी. उदेनिया ने बताया कि 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों का इलाज राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत किया जायेगा एवं 18 वर्ष से अधिक उम्र के चिन्हांकित लोगों का उपचार राज्य बीमारी सहयता निधि से करवाया जाएगा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत अभी तक चिन्हाकित किये गये बच्चों की संख्या 608 है एवं राज्य बीमारी के लिये चिन्हित गये मरीजों की संख्या 157 है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version