कलेक्टर डॉ इलैया राज टी ने भिंड कलेक्ट्रेट परिसर के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT; ​
कलेक्टर डॉ इलैया राज टी ने भिंड कलेक्ट्रेट परिसर के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश | New India Timesकलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने कहा है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को कायम रखा जाये, साथ ही प्रतिदिन सफाई को अंजाम देकर इस व्यवस्था को बरकरार रखें। वे आज कलेक्ट्रेट भवन परिसर भिण्ड के निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे थे। इस अवसर पर एसडीएम श्री संतोष तिवारी एवं विभागीय अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे। 

कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने कहा कि भिण्ड जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता को अपनाने की पहल की जाये। जिससे क्षेत्र का वातावरण स्वच्छ रहेगा। साथ ही मौसमी बीमारियों से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न शासकीय कार्यालय संचालित किए जा रहे है। इन कार्यालयों के बाहरी एवं अन्दर के क्षेत्र में प्रतिदिन सफाई कराई जावे। साथ ही शौचालयो को साफ और स्वच्छ रखने की व्यवस्था अधिकारी/कर्मचारी सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने परिसर में स्थित बेटी बचाओ पार्क, शौचालय और अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया। साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था निरंतर रखने के निर्देश विभागीय अधिकारी/कर्मचारियों को दिए। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version