मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो दर्जन मंत्रियों के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद नंद कुमार सिंह चौहान के पुत्र - पुत्रवधू को दिया आर्शीवाद | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT; ​मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो दर्जन मंत्रियों के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद नंद कुमार सिंह चौहान के पुत्र - पुत्रवधू को दिया आर्शीवाद | New India Timesप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी और लगभग दो दर्जन मंत्रियों के साथ गुरूवार दोपहर – शाम को बुरहानपुर जिले के ग्राम खड़कोद पहुंच कर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान के पुत्र श्री हर्षवर्धन सिंह के विवाह के अवसर पर आयोजित आशीर्वाद समारोह में नवदम्पत्ति को आशीर्वाद दिया। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान  व उनकी पत्नि श्रीमती साधना सिंह ने नवदम्पत्ति को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकेे सुखमय वैवाहिक जीवन के लिये शुभकामनाएं दी। आशीर्वाद समारोह में मुख्य रूप से मंत्रीगण में डाक्टर नरोत्तम मिश्रा, संजय पाठक, जयभान सिंह पवैया, लाल सिंह आर्य, भुपेन्द् सिंह ने शिरकत की। इस अवसर पर वात्सल्य सेवा समिति की ओर से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी बुरहानपुर के नाम 11 लाख रूपये तथा दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना बुरहानपुर के लिये 1 लाख रूपये का चेक व स्मृति चिन्ह मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को भेंट किया गया। 

इस अवसर पर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस, महापौर श्री अनिल भोंसले, कलेक्टर श्री दीपक सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री ए.के.पांडे, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव, पावरलूम फेडरेशन के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री विजय गुप्ता सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद थे। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version