अकोला बस डिपो में फैली गंदगी व असुविधा से यात्री परेशान | New India Times

ओवैस सिद्दीकी, अकोला (महाराष्ट्र), NIT; ​अकोला बस डिपो में फैली गंदगी व असुविधा से यात्री परेशान | New India Timesअभि हाल में ही विद्यार्थियों की परीक्षाए सम्पन्न हुई हैं साथ ही गर्मियों के मौसम के चलते विवाह की तैयारियों में नागरिक जुटे नजर आ रहे हैं, जिसकी वजह से एसटी बस एवं रेल के सफर में ज्यादा भीड नजर आने लगी है, ऐसे समय महामंडल द्वारा यात्रीयो की सहायता हेतू विभिन्न सुविधाए उपलब्ध करवाना जरुरी है ताकि नागरिक एसटी को प्राथमिकता दें एवं निजी तौर से यात्रियों की ढुलाइ करने वालों से बचें लेकीन इसके विपरित अकोला बस स्थानक में यात्रियों की असुविधाएं हो रही हैं। एक तरफ भीषण गर्मी है तो दूसरी ओर स्थानक के फॅन बंद नजर आ रहे हैं, साथ ही  परीसर मे पीने के पानी हेतू कोई उचित सुविधा नही की गई है। ​अकोला बस डिपो में फैली गंदगी व असुविधा से यात्री परेशान | New India Timesपरिसर में फ्लॅट क्रमांक एक के समीप तो बडे बडे गड्डे बन गए है तथा आज हुई बेमौसम बारिश के चलते गड्ढों में काफी पानी जम गया है जो विगत कइ दिनों से जु का तू है, जिसकी वजह से यात्रियों को बडी परेशानियो का सामना करना पड रहा है। इस ओर विभाग की ओर से पूर्ण रूप से अंदेखी की जा रही है। विगत कई सालों से बस स्थानक अपने निर्माणाधीन का रोना रो रहा है, इससे पूर्व भी इन गड्ढों को मिट्टी से भरा गया था जिसकी वजह से परिसर में कीचड निर्माण हो गया था। महामंडल द्वारा लाखो रुपय खर्च कर विगत दिनों इसका  निर्माण कार्य किया गया था लेकीन भ्रष्टाचार की ओर इशारा करते हुए कुछ समय बाद ही यह उखड गया तथा तब से निर्माणाधीन पडा है एवं समय समय पर इसी मिट्टी या मुरूम से भरा जाता है जो नागरिकों के लिए दर्द ए सर बना रहता है। आखीर कब बस डिपो प्रशासन की निंद खुलेगी एवं अकोला बस स्थानक पर यात्रियों  के लिए विभिन्न सुविधाए उपलब्ध कराई जायेंगी।

निर्माण कार्य हेतू निविदा निकाली गई है, जलद ही निर्माण कार्य पूर्ण होगा। विद्युत की तकनिकी खराबी के चलते कुछ पंखे बंद थे जो दूबारा चालू किए गए हैं, यात्रियों की सुविधाओं के लिए हम सदैव तत्पर हैं:  ए.पी पिसोले अकोला एस.टी डिपो प्रमुख।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version