बच्चों के अपहरण की झूठी शिकायत से पुलिस परेशान | New India Times

राकेश पांडेय/हाशिम अंसारी,सीतापुर (यूपी), NIT; ​बच्चों के अपहरण की झूठी शिकायत से पुलिस परेशान | New India Times स्थानीय थाना हरगांव के अन्तर्गत मेवा रामनगर से चार बच्चों के अपहरण हो जाने की फोन पर सूचना पाकर पुलिस विभाग में खलबली मच गई। ​बच्चों के अपहरण की झूठी शिकायत से पुलिस परेशान | New India Timesमिली जानकारी के मुताबिक जितेन्द्र पुत्र बदलू उम्र लगभग 10 वर्ष, लाले पुत्र बदलू उम्र लगभग 15 वर्ष, आकाश पुत्र मोतीलाल उम्र लगभग 8 वर्ष, अभिषेक पुत्र ओमकार उम्र लगभग 12 वर्ष आज सुबह अचानक 10:00 बजे के बाद घर से बाहर चले गये । काफी समय तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन चालू की, तो गांव के कुछ बच्चों ने परिजनों को बताया , एक चार पहिया वाहन पर कुछ लोग बच्चों को बैठाकर ले गए हैं । यह सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। ​
बच्चों के अपहरण की झूठी शिकायत से पुलिस परेशान | New India Timesबच्चों के परिजनों ने तत्काल एक न्यूज पोर्टल के स्थानीय संवाददाता मुकेश वर्मा से मदद की गुहार लगाई। इस पर मुकेश वर्मा ने तुरंत थाना अध्यक्ष हरगांव को सूचित करने के साथ-साथ 100 नंबर पुलिस टीम को भी सूचित कर दिया। इसी बीच गाँव से कुछ दूरी पर बच्चे खेलते हुए मिल गये।

मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष एवं क्षेत्राधिकारी ने बच्चों के परिजनों को खूब फटकार लगाई। बच्चों के सकुशल खेलते हुए मिल जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version