पानी की किल्लत, कचरों के अंबार व बीमारियों से जूझ रहे गांव का भाजपा युवा नेता अमन शिवहरे ने किया दौरा | New India Times

अरशद आब्दी/राहुल कोष्टा, झांसी (यूपी), NIT;​​

पानी की किल्लत, कचरों के अंबार व बीमारियों से जूझ रहे गांव का भाजपा युवा नेता अमन शिवहरे ने किया दौरा | New India Timesअमन शिवहरे  वर्तमान सरकार के कार्य काल में समाज सेवा कर जहां लोगों को फायदा पहुंचा रहे हैं वहीं राजनीति की दुनिया में भी अपना लोहा मनवा रहे हैं। ​

पानी की किल्लत, कचरों के अंबार व बीमारियों से जूझ रहे गांव का भाजपा युवा नेता अमन शिवहरे ने किया दौरा | New India Timesअमन शिवहरे ने आज अपने कार्यकर्ताओं के साथ सिमर्दा गांव का हाल जानने पहुंचे तो ज्ञात हुआ कि सबसे ज़्यादा पानी की किल्लत से गांव के वासी बहुत परेशान हैं। यहां एवं गंदगी का अम्बार लगा रहता है।जिससे गांव के बच्चों को मलेरिया, डायरिया जैसी कई गम्भीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है,  जबकि वर्तमामन प्रधान इसकी सूचना वर्तमान झाँसी विधयाक श्री रविशर्मा जी को लिखित एवं मौखिक रूप में कई बार शिकायत कर चुके हैं। गांव वासीयों ने गुहार लगाई लेकिन आज तक कोई कार्य नही हुआ है, हालात जस के तस हैं जिससे लोग परेशान है लेकिन इस सरकार में इन ग़रीबों की गुहार एवं पीड़ा कोई सुनने वाला नही है  वही श्री अमन शिवहरे ने यह बीड़ा खुद उठाया है कि गांव वालों को पानी, लाइट, सफाई,  समुदायक केंद्र की उचित सुविधा दी जाना चाहिए।​​

पानी की किल्लत, कचरों के अंबार व बीमारियों से जूझ रहे गांव का भाजपा युवा नेता अमन शिवहरे ने किया दौरा | New India Timesअमन शिवहरे झाँसी जिला अस्पताल का जायजा लेने गये, जहां पर वह मरीजों से मिले। मरीजों ने अपनी समस्या के बारे में बताया कि डॉक्टर समय से देखने नही आते हैं और यहां बहुत गन्दगी रहती है जिसके कारण यहां मच्छर भी बहुत हैं। यहां की देखरेख बिल्कुल नही  हो रही है जिससे हम लोगों को बहुत परेशानी होती है। हम लोग स्वस्थ होने के बजाये और बीमार होते जा रहे हैं। अमन शिवहरे ने मरीजों को अश्वासन देते हुये कहा कि आपकी हर समस्या का समाधान हो जायेगा। संघठन के सभी कार्यकर्ताओं ने अमन शिवहरे जी के साथ प्रयत्न किया कि ऐसे बे सहारों को हम तन एवं मन से साथ देंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version