लाडली लक्ष्मी योजनांतर्गत छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र वितरित | New India Times

जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT; ​लाडली लक्ष्मी योजनांतर्गत छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र वितरित | New India Timesजिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में कार्यालय जिला महिला सशक्तिकरण के तत्वाधान में लाडली शिक्षा पर्व सम्पन्न हुआ। जिसमें कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति कोमल सुदीप पटेल थीं। खिरकिया जनपद उपाध्यक्ष  सुदीप पटेल  द्वारा कहा गया कि वर्ष 2006 में सरकार द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना को प्रारंभ किया गया था इस योजना से लाडलियों को फायदा मिलेगा। आज जो लाडली पर्व मनाया गया है यह प्रशंसनीय है। कार्यक्रम में तीनों विकासखंडों से आई हुई लाडलियों को 2000-2000 हजार रूपये के छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्रक मुख्य अतिथि श्रीमति कोमल सुदीप पटेल के द्वारा वितरित किये गये। जिनमें लाडली 1) कुमारी शीखा पिता बलवानसिहं निवासी दूधकच्छ, 2) कु. डाली पिता लक्ष्मीनारायण निवासी विच्छापुर 3) कु. स्नेहा पिता नवनीत निवासी हरदा 4) कु. नंदनी पिता प्रेमनारायण निवासी खमलाय खिरकिया 5) कु. प्रियांशी पिता शंकर निवासी हरदा को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। वितरण समारोह के बाद मुख्य अतिथि श्रीमति कोमल सुदीप पटेल ने अपने उद्बोघन में कहा कि मध्यप्रदेश का हरदा पहला जिला है जिसके द्वारा 2000-2000 रूपये के छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्रक वितरित किये गये हैं। यह योजना हमारे मुख्यमंत्री महोदय श्री षिवराजासिंह चैहान जी द्वारा प्रारंभ की गई है, जिससे बच्चियों का भविष्य उज्जवल होगा। मैं आज अपने आपको अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहीं हूं कि आज मेरे द्वारा जिले की लाडलियों को छात्रवृत्ति राशि क स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रथम बार वितरित करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस लाडली शिक्षा पर्व में जिला पंचायत अघ्यक्ष श्रीमति कोमल सुदीप पटेल,  अधिकारी गण,  मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संजय उपाध्याय उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version