शिल्पा शुक्ला, ग्वालियर/दतिया (मप्र), NIT;
गिजोर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम किटोरा की पूजा शाक्य उम्र 21 वर्ष की अनरेश शाक्य के साथ एक वर्ष पूर्व ग्राम इटोना जिला दतिया में शादी हुई थी। लड़की के पिता गरीब होने के कारण पूजा के पति एवं घर वालों दहेज नहीं दे पाए थे। एक महीना पहले पूजा अपने पिता के घर रह रही थी लेकिन 10 दिन पहले अनरेश उसको पिता के घर से लेकर ग्राम किटोरा में ले आया जहां फिर से गृह कलेश होने से पूजा ने खुद जला लिया जिससे वह 90 प्रतिशत जल गई, जिसे देखकर पति सहित अन्य लोग घबराकर भाग गए। पड़ोसियों ने 108 बुलाकर जया आरोग्य हॉस्पिटल ग्वालियर में पहुंचाया, वहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। महिला पक्ष के घर वाले पीएम कराने के लिए पीएम हाउस पर काफी समय तक परेशान होते रहे लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा था। सुबह से ही परिजन डेड बॉडी को पीएम हाउस के पास रखे हुए थे। लडकी पक्ष का कहना है कि उसके पति व ननंद दीपा गृह क्लेश करती थीं, जिससे पूजा परेशान हो गई और हमारी लड़की पूजा को आग लगा दी जिससे पूजा की इलाज के दौरान हॉस्पिटल में मौत हो गई।
