कपडा प्रेस करते हुए करंट लगने से 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत | New India Times

सलमान हिन्दी, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT; ​
कपडा प्रेस करते हुए करंट लगने से 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत | New India Timesढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के तुलसियापुर गांव के रहने वाले एक 36 वर्षीय व्यक्ति की कपड़ा प्रेस करते वक्त करेण्ट लगने से मौत हो गयी।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार तुलसियापुर के रहने वाले लक्ष्मीनिवास पुत्र भारत उम्र 36 वर्ष की शुक्रवार को घर में कपड़ा प्रेस करते वक्त करेण्ट लग गया, जिसे बढ़नी पीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सार्वजनिक कार्यक्रमों में लाउडस्पीकर-हार्न बजाकर जीवन यापन कर रहा था।परिजनों के मुताबिक मृतक के तीन बच्चों में दो पुत्री व एक पुत्र है। बड़ी पुत्री रेनू का मई माह में विवाह तय है।इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version