वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; दैनिक अखबार के क्षेत्रीय पत्रकार शिवम गुप्ता की मौत का रहस्य अब रहस्य नहीं रहेगा। जिलाधिकारी ने पत्रकार शिवम की मृत्यु की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं, जिससे शिवम की मौत का राज खुलने की उम्मीद बढ़ गयी है।
मालूम हो कि भीरा थाना क्षेत्र के पडरिया तुला गांव के निवासी पत्रकार शिवम गुप्ता की निघासन थाना क्षेत्र के दौलतापुर स्थित अपनी ससुराल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। शिवम की मृत्यु के मामले में उस वक्त नया मोड आ गया जब उसके शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर व मारपीट की चोट़ों की बात सामने आयी। तब जिला मुख्यालय के पत्रकारों ने इस बाबत जिलाधिकारी से मुलाकात कर शिवम के मृत्यु की न्यायिक जांच कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।
इस दौरान आमिर रजा पम्मी, जेपी मिश्र, योगेश वर्मा, राजीव दीक्षित, राजेंद्र सिंह, शरद अवस्थी, कमलजीत सिंह, वी.के. सिंह, विकास वर्मा, सियाराम गौड, सरवर अली, राकेश मौर्या, करूणेश त्रिवेदी, तेजपाल शर्मा, वी.के. दीक्षित सहित काफी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
