अपर तहसीलदार अनिल यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस | New India Times
वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
अपर तहसीलदार अनिल यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस | New India Times

लखीमपुर खीरी जिला की तहसील मोहम्मदी के तहसील सभागार में आज संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता अपर तहसीलदार अनिल यादव ने की, जिसमें फरियादियों की संख्या होली त्यौहार को देखते हुए कम रही, वहीं लगातार समाधान दिवस में गैरहाजिर रहने वाले पसगवां खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार सिंह आज भी नदारत रहे।

गौरतलब है कि खण्ड विकास अधिकारी अशोक कुमार सिंह लगातार आयोजित हो रहे समाधान दिवस में गैरहाजिर हो रहे हैं जिसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। समाधान दिवस में प्रमुख रुप से पुलिस उपाधीक्षक विजय आनंद, नायब तहसीलदार घनश्याम भारतीय, अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ला, पूर्ति निरीक्षक बाल पुष्टाअधिकारी अभिषेक मिश्रा ,विकास खंड अधिकारी मोहम्मदी ए के सिंह, उपखंड अधिकारी संजय कुमार, अधीक्षक डॉ अशोक कुमार सिंह सहित और विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version