बहन से शादी करने से मना करने पर देवर ने गर्भवती भाभी व उसकी मां पर किया प्राण घातक हमला | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;

बहन से शादी करने से मना करने पर देवर ने गर्भवती भाभी व उसकी मां पर किया प्राण घातक हमला | New India Times

लखीमपुर खीरी जिला के थाना मितौली क्षेत्र के कस्बा कस्ता में मायके आई गर्भवती महिला और उसकी मां को घर में घुसकर दबंग युवक ने सिर पर फावड़ा मारकर घायल कर दिया। इस हमले में महिला समेत उसकी मां गम्भीर रूप से हो गई है। दोनों महिलाओं को मितौली सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायल गर्भवती महिला ने बताया कि हमारी शादी सिकंदराबाद में हुई है। हमारा चचेरा देवर हमारी बहन से शादी करना चाहता था लेकिन हमने मना कर दिया है, जिससे खुन्नस खाए देवर ने आज हमारे मायके आकर हमें और हमारी मां को मारा पीटा।
फ़िल्हाल पुलिस को सूचना दी जा चुकी है।

By nit

Exit mobile version