धार जिले के आदिवासी महिलाओं के बलात्कार कांड को लेकर बीजेपी विधायक एक शिष्ट मंडल के साथ पहुंची मुख्यमंत्री निवास, पूरे मामले के जांच की मांग कर न्याय की लगाई गुहार | New India Times

सरवर खान ज़रीवाला, भोपाल, NIT; ​धार जिले के आदिवासी महिलाओं के बलात्कार कांड को लेकर बीजेपी विधायक एक शिष्ट मंडल के साथ पहुंची मुख्यमंत्री निवास, पूरे मामले के जांच की मांग कर न्याय की लगाई गुहार | New India Timesमध्यप्रदेश के धार जिले के मनावर से भारतीय जनता पार्टी की विधायक रंजना बघेल मंगलवार को जिले के गंधवानी, सरदारपुर विधानसभा क्षेत्रों समेत भूतिया जामड़ा और नजदीकी गांवों के सैकड़ों लोगों के साथ मुख्यमंत्री निवास पहुंच कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट आदिवासी महिलाओं के बलात्कार कांड पर शक का इजहार किया।

ज्ञात हो कि 25 जनवरी को धार जिले के भूतिया जामड़ा गांव में आरोपियों की धरपकड़ करने के दौरान पुलिस ने कथित तौर पर न केवल ग्रामीणों के साथ बुरी तरह मारपीट की थी, बल्कि कई महिलाओं के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म भी किया था।​धार जिले के आदिवासी महिलाओं के बलात्कार कांड को लेकर बीजेपी विधायक एक शिष्ट मंडल के साथ पहुंची मुख्यमंत्री निवास, पूरे मामले के जांच की मांग कर न्याय की लगाई गुहार | New India Timesक्षेत्र के कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार कई कथित दुष्कर्म पीड़ित महिलाओं को लेकर राजधानी दिल्ली महिला आयोग में गये थे। जिसके बाद मंगलवार को रंजना बघेल क्षेत्र के एक प्रतिनिधि मंडल को भोपाल लाईं। उन्होंने कहा कि जिले में डकैती, चोरी और लूट से पीड़ित लोग मंगलवार को मुख्यमंत्री का अभिवादन करने आए थे। ग्रामीणों का कहना है कि कि 25 जनवरी को जो पुलिस तलाशी हुई, उसमें चोरी की कई गाडियों और डीजल पंप, अवैध शराब पेटियां जब्त हुईं थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक सिंघार मानवाधिकार आयोग और महिला आयोग जाकर पुलिस पर आरोप लगा कर पुलिस का मनोबल गिरा रहे हैं। विधायक बघेल ने आरोप लगाया कि सिंघार के जिन महिलाओं को सामने लाए हैं, उनके परिजन उनके इस कदम में उनके साथ नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि उन महिलाओं के पति हिस्ट्रीशीटर हैं। उन्होंने कहा कि वे चाहती हैं कि मामले की सही जांच हो और अगर कोई वास्तव में दोषी पाया जाए तो उसे सजा हो, किंतु अगर ऐसा नहीं हो तो महिलाओं के मान-सम्मान से खिलवाड़ करने वाले विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ कार्रवाई हो।​
धार जिले के आदिवासी महिलाओं के बलात्कार कांड को लेकर बीजेपी विधायक एक शिष्ट मंडल के साथ पहुंची मुख्यमंत्री निवास, पूरे मामले के जांच की मांग कर न्याय की लगाई गुहार | New India Timesमौके पर मौजूद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने पुलिस को इस बारे में निर्देश दिया है कि जो भी जनता को तंग करे, उसके खिलाफ वे कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि उस क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाएंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version