वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;

जनपद लखीमपुर खीरी के थाना सिंगाही क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बाघ की आमद से ग्रामीणों का खेतों में जाना दुश्वार हो गया है। कल ही हमलावर बाघ ने थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में खेत में बरसीम काट रहे एक किसान पर हमला कर के किसान को बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। आज फिर थाना क्षेत्र के गांव बेनीपुरवा में बाबू यादव के गेंहू के खेत में बाघ देखे जाने से ग्रामीण लोगों में भय व अफरा तफरी का माहौल है।

ग्रामीण किसानों की सरसों व गन्ने की पकी फसलें खेतों मे लगीं हैं, बाघ की आमद से भयभीत किसान अपनी पकी फसलों को खेतों से निकालने की हिम्मत नही जुटा पा रहे हैं। वहीं सूचना पर पहुंचे वन विभाग के सेक्शन अधिकारी मुसीर खान ने मीडिया को बताया कि बाघ को पकड़ना हमारे वश में नहीं है, आप लोग पकड़ सकते हो तो पकड़ लो जबकि ग्रामीणों के इस सकंट के समय में यह वन विभाग स्थानीय रेंजर एम एन सिंह छुट्टी लेकर मौज काट रहे हैं। जनपद लखीमपुर खीरी में लगभग चार पांच महीनों से कहीं न कहीं शेर होनी की सूचना मिलती रहती है और कई व्यक्तिओं सहित कई पशुओं को भी अपना शिकार बना चुका है,लेकिन जिले के जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते है,ध्यान देने की बात दूर रही घटना स्थलों पर जना भी मुनासिब नहीं समझते है।
