दो मोटरसाइकिलों में आमने सामने की टक्कर, एक की मौत एक घायल | New India Times

राकेश पाण्डेय/ हाशिम अंसारी, सीतापुर (यूपी), NIT;

थाना हरगांव के अन्तर्गत हरगांव से महोली मार्ग पर दो मोटरसाइकिल की हुई जोर दार टक्कर में दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरगांव में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया और दूसरे गम्भीर रूप से घायल युवक की हालत को देखते हुए जिला अस्पताल सीतापुर रिफर कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरगांव थाना के अन्तर्गत महोली रोड पर सधुवापुर पुल के पास इमलिया सुल्तानपुर थाना अन्तर्गत दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने हुयी टक्कर में ग्राम सफीपुर थाना हरगांव निवासी 23 वर्षीय सुभाष कुमार व 19 वर्षीय सुमित पुत्र श्रवन गम्भीर रुप से घायल हो गये जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने 23 वर्षीय सुभाष कुमार को मृत घोषित कर दिया और दूसरे गम्भीर रूप से घायल 19 वर्षीय सुमित कुमार को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल सीतापुर रिफर कर दिया गया।
चूंकि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरगांव लाया गया था इसलिये घटना के सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी हेतु थानाध्यक्ष के सी यू जी नम्बर 9454404247 पर सम्पर्क किया गया लेकिन थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार पाण्डेय ने फोन उठाना उचित नहीं समझा। दुर्घटना की सूचना काफी देरी से मिलने और थानाध्यक्ष के द्वारा फोन नहीं उठाने के कारण मोटरसाइकिल नम्बर की जानकारी नहीं मिल पायी है।
जानकारी के अनुसार शराब बिक्री पर प्रतिबन्ध लगाये जाने के बावजूद नगर पंचायत हरगांव के मोहल्ला लक्ष्मण नगर में ड्योढे दूने दाम पर देशी शराब, अंग्रेज़ी शराब व बियर बिक्री धडल्ले से चल रही है। समाज सेवी लवकुश शुक्ला द्वारा अपने व्हाट्सएप संख्या 9450225331 से थानाध्यक्ष हरगांव के व्हाट्सएप संख्या 9454404247 पर दी गई परन्तु थानेदार ने सूचना का संज्ञान
नहीं लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि 100 नम्बर पुलिस की टीम बराबर दौड लगा रही थी इसके बावजूद शराब की धडल्ले से बिक्री होती रही है।शराब के नशे में चूर होने के कारण यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
उधर दुर्घटना में मृत घोषित किये सुभाष कुमार के शव को पुलिस ने कागजी खानापूर्ति कर पोस्ट मार्टम के लिए सीतापुर रवाना कर दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version