संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT;

जबलपुर लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा के निर्देश पर प्रार्थी जय सिंह निवासी बीजापुर कला जिला छिंदवाड़ा की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रफुल्ल परांजपे , मैनेजर सेंट्रल मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा बीजापुर कला जिला छिंदवाड़ा को ₹20000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्रार्थी को आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी दिलाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। टीम में DSP HP चौधरी, निरीक्षक कमल उइके, ऑस्कर किंडो, आरक्षक सागर सोनकर, दिनेश दुबे एवं राकेश विश्वकर्मा रहे।
