सैय्यद मुजीबुद्दीन, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT;

यवतमाल शहर में गुरुवार की रात हुये हत्याकांड मामले में मरने वाले के पिता कांग्रेसी नगरसेवक सलीम सागवान ने मीडिया से बात कर बडा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि उनका पुत्र मवेशियों की तस्करी के खिलाफ था जिसकी वजह से कुछ कुरैशी बिरादरी के लोगों ने अकील की बेरहमी से हत्या कर दी।
यवतमाल में कांग्रेस पार्टी के नगरसेवक सलीम शाह सागवान और उनके दो बेटे शकील शाह, शहज़ाद शाह ने पत्रकार भवन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनसनी खेज़ खुलासा करते हुए कहा कि कुछ दिनों से उनके चुनावी वार्ड में बड़े पैमाने पर मवेशियों को कत्ल के इरादे से नई नई वीआईपी गाड़ियों में चोरी के मवेशियों को छुपा कर उनके चुनावी छेत्र में लाया जा रहा था जिसकी शिकायत वार्ड के लोगों ने नगरसेवक सलीम सागवान से की। लोगों ने नगरसेवक से कहा कि आप के वार्ड में मवेशियों को कत्ल के लिए लाया जा रहा है और एक गोडाउन हॉल में छुपाकर रखे जा रहे हैं, जिसकी वजह से आप का नाम खराब हो रहा है और वार्ड में गंदगी फैल रही है। जिसके बाद नगरसेवक सलीम सागवान ने मवेशी तस्करों से बात कर समझाने की कोशिश की इसके बावजूद भी चोरी किये हुए मवेशियों के कत्ल का सिलसिला चलता रहा। आखिरकार इस्लामपुरा निवासीयों ने 29 जनवरी 2018 को चोरी के मवेशियों के मांस बिक्री की लिखित शिकायत नगरसेवक सलीम सागवान और वार्ड के कुछ लोगों ने मिलकर डीएम यवतमाल, स्थानीय थाना इंचार्च, नगर परिषद के अध्यक्ष और सीईओ से की। जिसके बाद गुस्साए मवेशी तस्कर इमरान उर्फ गोलू शेख महमूद, हुसैन कुरेशी, शेख सलमान शेख, अहेमद कुरेशी ने नगरसेवक सलीम सागवान के परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। लेकिन धमकी पर ध्यान ना देते हुये सलीम सागवान अपने वार्ड की समस्याओं कों दूर करने में लगे रहे। शिकायत का बदला लेने के लिए अचानक गुरुवार की रात कुछ मवेशी तस्करों का नगरसेवक सलीम सागवान के बेटे अकील सागवान को फोन आया, अकील को बात करने के बहाने से हत्यारों ने अकील को अकेले में बुलाया और उससके बाद गौ तस्करों ने झगड़ा कर अचानक धारदार हत्यार से हमला कर अकील की हत्या कर दी। पुलिस को वारदात की खबर मिलते ही ज़ख्मी अकील को हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों हत्यारों को गिरफ्तार तो कर लिया है लेकिन इन तमाम बातों का सनसनीखेज़ खुलासा करते हुए मरने वाले अकील के पिता नगरसेवक सलीम सागवान ने कहा है के हम पिता पुत्र एक ही घर के दो नगरसेवक होने के चलते हमारे खिलाफ साजिश के तहत गलत सलत खबरें चलाई जा रही हैं और मीडिया कर्मियों से गुहार लगाई कि सच बताएं और सरकार से भी गुहार लगायी कि बुराई को खत्म करने की कोशिश में आज जो उनके बेटे अकील की जान चली गई आगे ऐसा किसी दूसरे के साथ ना हो और इस हत्या मामले में लिप्त दोषियों पर सरकार कड़ी से कड़ी करवाई कर उन्हें इंसाफ दिया जाए।
