5 वर्षीय बच्ची के साथ अधेड़ बीएसएफ़ जवान ने की दुष्कर्म की कोशिश, फौजी की जम कर पिटाई कर किया गया पुलिस के हवाले | New India Times

अनुज ओझा, भिंड ( मप्र ), NIT; ​5 वर्षीय बच्ची के साथ अधेड़ बीएसएफ़ जवान ने की दुष्कर्म की कोशिश, फौजी की जम कर पिटाई कर किया गया पुलिस के हवाले | New India Timesदेहात थाना इलाके के सीता नगर में  छुट्टी पर आये 40 वर्षीय बीएसएफ के जवान ने अपने पड़ोस में रहने वाली पांच वर्षीय एलकेजी की छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसी समय अचानक कमरे के अंदर उसकी मां पहुंच गई और उसने बुरा काम करने की कोशिश करते हुए छोटे सिंह कुशवाह नाम के बीएसएफ जवान को देख लिया।  इसके बाद बच्ची ने रोते हुए पूरी बात अपनी मां को बताई। मां ने तत्काल थाने पहुंचकर पूरे वाकये की जानकारी पुलस को दी और मामला दर्ज करवाया। दूसरी तरफ इस मामले की खबर जैसे ही मौहल्ले के लोगों को लगी तो उन्होंने आरोपी को पकड कर जमकर धुनाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस मामले को लेकर जब मीडिया ने आरोपी से बात की तो वह पूरी बात से मुकर गया और पारिवारिक विवाद को लेकर अपने फंसाने की बजह बताने लगा, साथ ही यह भी बोलनें लगा के मैं मोहल्ले वालों को देख लूंगा जिन्होंने मुझे मारा है। आरोपी जवान अब सलाखों के पीछे है और अपने किये की सजा भुगतने के कल पुलिस न्यायालय में पेश होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version