असमाजिक तत्वों ने प्राचार्य की कार को लगाई आग | New India Times

अब्दुल वहीद काकर, धुलिया ( महाराष्ट्र ), NIT; ​असमाजिक तत्वों ने प्राचार्य की कार को लगाई आग | New India Times

धुलिया जिला के शिरपूर में रविवार की रात लगभग 2 बजे अज्ञात असमाजिक तत्वों द्वारा घर के बहार खड़ी प्रचार्य की कार पर पेट्रोल ड़ाल कर आग लगा दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिरपुर के शहादा रोड  शास्त्री नगर निवासी प्राचार्य डी आर पाटिल के बंगले के बाहर खड़ी उनकी MH18 AJ 5661 कार में किसी अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगने से कार धूं-धूं कर जलने लगी। कार से आग की लपटें निकलती देख पड़ोसियों ने इसकी सूचना प्राध्यापक डी आर पाटिल को दी। घटना की शिकायत पुलिस स्टेशन में की गयीं है। पुलिस ने कार के पास से खाली पेट्रोल की बोतल बरामद की है। पुलिस के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने रविवार की रात  दो बजे प्राचार्य की  कार में आग लगा दी थी।​

असमाजिक तत्वों ने प्राचार्य की कार को लगाई आग | New India Timesप्राचार्य ने मीडिया को बताया कि रात के दो  बजे उनके पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी कि उनकी कार में आग लगी है। इस पर जैसे-तैसे आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। आगजनी में कार का  इंजिन और बोनट का नुकसान हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version