महाराष्ट्र के शिरपुर में राजपूत समाज ने फ़िल्म निर्माता संजय लिला भंसाली के खिलाफ की शिकायत | New India Times

अब्दुल वहीद काकर, धुलिया ( महाराष्ट्र ), NIT; ​महाराष्ट्र के शिरपुर में राजपूत समाज ने फ़िल्म निर्माता संजय लिला भंसाली के खिलाफ की शिकायत | New India Times
शिरपुर राजपूत समाज ने फ़िल्म निर्माता संजय लिला भंसाली की फ़िल्म पदमावती के चित्रण को लेकर रानी पद्मावती के क़िरदार के साथ छेड़छाड़ को लेकर निर्माता की निंदा कर एक ज्ञापन उप विभागीय पुलिस अधिकारी को सौंपा जिसमें कहा है की फ़िल्म निर्माता संजय लिला भंसाली ने फ़िल्म में रानी पद्मावती को अलाउद्दीन खिलजी की प्रेमिका बताने और रानी से जुड़े तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर फिल्म ‘पद्मावती’ में इतिहास से जुड़े तथ्यों से छेड़छाड़ की कोशिश राजपूत समाज क़तई बर्दास्त नही करेगा। हम फ़िल्म निर्माता द्वारा रानी पद्मावती के चरित्र के साथ हिंदू राजा-रानियों का चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं करेंगे। ​
महाराष्ट्र के शिरपुर में राजपूत समाज ने फ़िल्म निर्माता संजय लिला भंसाली के खिलाफ की शिकायत | New India Timesशिरपुर राजपूत समाज के लोगों ने आरोप लगाया है कि यह फिल्म गलत तथ्यों पर बनाई जा रही है और यही कारण है कि हम इसका विरोध कर रहे हैं।रानी पद्मावती के साथ अलाउद्दीन खिलजी का जो रोमांस दिखाने की कोशिश, कथित तौर पर फिल्म में की जा रही है वह सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि पद्मावती वह महिला थीं जिन्होंने अपनी आन-बान-शान के लिए प्राण त्यागने का जौहर कर दिखाया था।

 ज्ञापन में कहा गया है कि हमारी संस्कृति के साथ खिलवाड़ करने का किसी को अधिकार नहीं है। फ़िल्म से रानी पद्मावती और ख़िलजी के प्रेम संबंधित चित्रण पर रोक लागयी जाए अन्यथा राजपूत समाज देशव्यापी आन्दोलन करेगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी,  इस प्रकार का इशारा राजपूत समाज जन अंबालाल राजपूत, योगेंद्रसिंग सिसोदिया, नितीन बाबा राजपूत, भरतसिंग राजपूत, हेमंत पाटील, चंदसिंग राजपूत, मयुर राजपूत, हर्शल राजपूत, धनसिंग राजपूत, राजेंद्र राजपूत व सर्व राजपूत तरूण मित्र मंडल ने ज्ञापन सौंप कर फ़िल्म निर्माता संजय लिला भंसाली की कड़ी निंदा की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version