मोहम्मद सलमान, रायबरेली (उत्तर प्रदेश), NIT;
रायबरेली जिला के बछरावाँ कोतवाली क्षेत्र के खैराहनी निवासी गुलाब सिंह पुत्र सूर्यभान सिंह ने पुलिस अधीक्षक को एक तहरीर देते हुए पुत्र की हत्या करने वाले विपक्षियों पर खेत में पानी भरकर लड़ाई-झगड़ा कर लाठी-डंडा लेकर घेर कर जान से मारने का प्रयास करने आरोप लगाया है। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय के साथ जान माल के रक्षा की गुहार लगायी है।
पीड़ित के अनुसार एक साल पूर्व विपक्षियों द्वारा षड़यंत्र कर उनके पुत्र की हत्या कर दीईगई थी, जिन पर 302 की धारा के तहत मामला दर्ज है, लेकिन गिरफ्तारी न होने से विपक्षियों के हौसले बुलंद हैं। आये दिन आरोपियों द्वारा डराना धमकाना और मारपीट करना आम बात हो गयी है। पीड़ित पिता ने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने और और उनकी जान-माल की रक्षा करने की पुलिस प्रशासन से मांग की है।
