Edited by Abrar Ahmed Khan;
उत्तर प्रदेश में आॅल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी यूपी के 31 जिलों में हाजियों की खिदमत का काम चल रहा है। 31जिलों में काम जोरों पर चलने के साथ-साथ अब राजस्थान राज्य में भी खिदमत के लिए आॅल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी ने नियुक्तियां शुरू कर दी है।
बीकानेर जिला में जिला अध्यक्ष हाफिज शौकत अली अशरफी साहब को बनाया गया है और राजस्थान के अकरम खान को प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्तियां उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री मेराज अंसारी फतेहपुर वाले की सहमति से की गई हैं।

