सरवर खान ज़रीवाला, भोपाल, NIT;
इटारसी रेलवे स्टेशन के सामने एक युवक पर तीन युवको ने चाकूओं से हमला कर दिया। हमले का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है।
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नया यार्ड निवासी रामेश्वर पिता सुनील पाल 24 वर्षरपर इटारसी रेलवे स्टेशन के सामने नया यार्ड निवासी आरोपी चना उर्फ संजय, अजय और बसंत पाल उर्फ गोपा ने अचानक चाकू से हमला कर दिया जिसमें युवक जख्मी हो गया है। फरियादी युवक ने पुलिस को बताया किसउस पर हमला पुरानी रंजिश के चलते हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
