सरवर खान ज़रीवाला, भोपाल, NIT;
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज सुबह से ही ऑटो हड़ताल पर थे जिसका भोपाल की सड़कों पर देखने को मिला।
हड़ताल के माध्यम से राजधानी में ऑटो चालकों ने अपनी मांग परिवहन मंत्री के सामने रखी है। इनकी मांगी यह है कि जिन कागजातों पर ₹50 की सालाना पेनल्टी लगती थी अब ₹50 प्रतिदिन कर दी गई है। इसके आक्रोश में पाठक चाल ऑटो चालकों और ऑटो मालिकों ने हड़ताल का फैसला लिया था।
पूरे भोपाल राजधानी में आज ऑटो बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। वैसे भी ऑटो चालक भुखमरी की जिंदगी गुजार रहे हैं और उस पर से इतनी ज्यादा पेनल्टी ??? अब वह दिन कोई दूर नहीं है जब ऑटो चालकों व उनके बीवी बच्चों के सामने की रोटी का मसला पैदा हो जाएगा। आटो चालकों व संगठनों का कहना है कि एक तरफ सरकार बड़े-बड़े दावे करती है कि बेरोजगारी खत्म कर देंगे लेकिन यहां या बेरोजगारों को ही खत्म करने का काम हो रहा है।
