झांसी में रोजगार मेले का किया गया आयोजन, 223 अभ्यर्थियों ने दिया इंटरव्यू | New India Times

सूरज कुमार, झांसी (यूपी), NIT;

झांसी में रोजगार मेले का किया गया आयोजन, 223 अभ्यर्थियों ने दिया इंटरव्यू | New India Times

झांसी गोरामछिया में श्रीमती विद्यावती ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन स्थित प्रशिक्षण केंद्र में मिड मार्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में जिलाधिकारी श्री शिव सहाय अवस्थी जी की अध्यक्षता में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। उक्त मेले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन झांसी एवं नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव एवं समस्त सदस्यों द्वारा प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए गए। सफल प्रशिक्षणार्थियों को झांसी स्थित नर्सिंग होम संस्थानों में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। रोजगार मेले में जनरल ड्यूटी असिस्टेंट कोर्स के 223 अभ्यर्थियों द्वारा साक्षात्कार दिया गया।

झांसी में रोजगार मेले का किया गया आयोजन, 223 अभ्यर्थियों ने दिया इंटरव्यू | New India Times

इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा उत्तर प्रदेश कौशल विकास के अभ्यर्थियों के रोजगार हेतु मार्गदर्शन दिया गया। जिला समन्वयक उपायुक्त उद्योग श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉ वीके गुप्ता, डॉ अनु निगम, सचिव एवं नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ विजय कुमार अग्रवाल एवं श्री नीलय जैन, सचिव साथ में आई एमए सदस्य डॉ राजीव शर्मा, अभय गुप्ता, श्वेतांक शर्मा, डॉ राजकुमार अग्रवाल, डॉ राजकुमार राजपूत, मृगेंद्र सिंह राजपूत, डॉ प्रमोद गुप्ता, डॉ विमल शुक्ला, डॉ कामत दीक्षित, धीरज प्रकाश, एच पी राय, ए के सावल, डीके मसोन नवल खुराना, डॉक्टर दिनेश शुक्ला, अनिल सोनी, डॉ मनीष, डॉ रविंद्र, श्री सियाराम जी, आदर्श श्रीवास्तव, सुमित गौड, अकरम परवेज आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version