आदिवासी महिलाओं के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा बलात्कार का लगा सनसनीखेज आरोप, मध्यप्रदेश कांग्रेस ने मीडिया के सामने  किया पूरे मामले का खुलासा, पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​आदिवासी महिलाओं के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा बलात्कार का लगा सनसनीखेज आरोप, मध्यप्रदेश कांग्रेस ने मीडिया के सामने  किया पूरे मामले का खुलासा, पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप | New India Times
मध्यप्रदेश के धार जिले के गन्धवानी के ग्राम भूतिया और हौलिबयडा में गत दिनों डकैती  के आरोपियों को तलाशने गये पुलिस दल द्वारा घरों मे घुसकर सरपंच पत्नी सहित चार अकेली महिलाओ के साथ बलात्कार करने व  घर का सामान लूटकर ले जाने का सनसनीखेज आरोप लगाया गया है। आश्चर्य की बात तो यह रही की न तो पुलिस ने कोई रिपोट लिखी और न ही पीड़ित महिलाओं का अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया जिसके बाद उनका प्राइवेट अस्पताल में  मेडिकल जांच कराया गया। प्रेस कांफ्रेंस में पीडितों के साथ कांग्रेस ने पूरे मामले को मीडिया के सामने उजागर किया।​आदिवासी महिलाओं के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा बलात्कार का लगा सनसनीखेज आरोप, मध्यप्रदेश कांग्रेस ने मीडिया के सामने  किया पूरे मामले का खुलासा, पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप | New India Timesप्रेस कांफ्रेंस में गंधवानी विधायक उमंग सिधार, पार्टी प्रवक्ता रवि सक्सेना, महिला अध्यक्ष मांडवी चौहान सहित अन्य नेताओं ने पीडितों के साथ मीडिया के सामने पूरे मामले का खुलासा करते हुये कहा कि जिन लोगों को पकड़ने पुलिस गयी थी उनमें से चार तो जेल में बंद हैं और एक की मौत हो चुकी हे। नेताओं ने आरोप लगाते हुये कहा की महिलाओ के साथ यौनदुष्यकर्म के साथ घरों में काफी तोड़फोड़ कर कई कीमती सामान और नकदी पुलिस कर्मी लूटकर ले गये।

नेताओं ने आरोप लगाया की पुलिस के दबाव में न तो रिपोर्ट लिखी गयी और न ही सरकारी अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। थक हार कर पीड़ित महिलाओं का निजी अस्पताल में मेडिकल कराया गया।नेताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए कमेटी गठित करने की मांग करते हुये कहा की दोषी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज किया जाये और एसपी व कलेक्टर का स्थानांतरण हो। अतिरिक्त एसपी नरवरिया और अजय सिंह को निलंबित कर आदिवासियों का लूटा गया सामान वापस दिलाया जाये। बाद में इस पूरे मामले को महिला आयोग और डीजीपी के समक्ष भी नेताओं ने बयान किया ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version