नरेला में इस बार ऐतिहासिक होगी नर्मदा जयंती, घर-घर से लाया जाएगा नर्मदा जल,  होगी महाआरती और भजन संध्या, तीन दिन तक चलेगा नर्मदा महोत्सव  | New India Times

 अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​​नरेला में इस बार ऐतिहासिक होगी नर्मदा जयंती, घर-घर से लाया जाएगा नर्मदा जल,  होगी महाआरती और भजन संध्या, तीन दिन तक चलेगा नर्मदा महोत्सव  | New India Times नरेला विधानसभा में इस बार नर्मदा जयंती को ऐतिहासिक स्वरूप में मनाने की तैयारियां चल रही हैं। सहकारिता मंत्री और स्थानीय विधायक श्री विश्वास सारंग इसके लिए विशेष रूप से जुटे हुए हैं। उन्होंने नर्मदा जयंती को यादगार बनाने के लिए तीन दिन का कार्यक्रम बनाया है जिसके माध्यम से नरेला विधानसभा के घर घर को नर्मदा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने अपनी विधानसभा के समस्त कार्यकर्ताओं को जुडने का आव्हान किया है और उसके लिए आज 29 जनवरी को उन्होंने अपने निवास पर कार्यकर्ताओं की विशाल बैठक भी संबोधित की। इस बैठक में तीनों मंडल के अध्यक्ष-महामंत्री, पार्षद, पालक, संयोजक और प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। ​
नरेला में इस बार ऐतिहासिक होगी नर्मदा जयंती, घर-घर से लाया जाएगा नर्मदा जल,  होगी महाआरती और भजन संध्या, तीन दिन तक चलेगा नर्मदा महोत्सव  | New India Timesश्री सारंग ने कहा कि इस बार नरेला में नर्मदा जयंती ऐतिहासिक होगी। इसको महोत्सव के रूप में तीन दिन तक मनाया जाएगा। प्रथम दो दिन नरेला के सभी वार्डों में स्थानीय पार्षद, पदाधिकारी और कार्यकर्तागण घर घर पहुंचकर नर्मदा जल एकत्र करेंगे जो तीसरे दिन अशोका गार्डन स्थित नर्मदा परिक्रमा पार्क लेकर पहुंचेगे और उसी जल के साथ नर्मदा पूजन और महाआरती का आयोजन होगा। उसके बाद भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायिका संजो बघेल अपनी प्रस्तुति देंगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version