अब्दुल वहीद काकर, धुलिया ( महाराष्ट्र ), NIT;
संपत्ति विवाद के चलते साक्री में एक व्यक्ति को कार में बंधक बना कर जिंदा आग के हवाले कर दिया गया जिसमें उस व्यक्ति की जल कर मौत हो गई। मरने वाले की पहचान समता परिषद जिला उपाध्यक्ष गोकुल रतन माली के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की आधी रात के समय गोकुल माळी को उनकी अपनी चार पहिया वाहन में मुंह में कपड़ा ढ़ूसरकर और गला सीट से बांध कर वाहन क्रमांक MH 15 AR 9999 को आग के हवाले कर दिया गया जिससे गौकुल रतन माली का जिस्म जल कर कोयला बन गया।
प्राप्त सूचना के अनुसार शनिवार की आधी रात के समय राष्ट्रीय महामार्ग तहसील कार्यालय परिसर में रहस्यमय तौर पर कार को आग लगा कर हत्त्या की घटना प्रकाश में आयीं है। मृतक माळी का पुस्तैनी मकान नंदुरबार में है, जिसमें घर बंटवारा के कागज़ पर भाई और बहनों ने हस्ताक्षर नहीं करने से परिवार में उत्पन्न विवाद में गौकुल रतन की जला कर हत्या किए जाने की साक्री पुलिस स्टेशन में माली के पुत्र धीरज ने दर्ज कराई है। संशयित तीन व्यक्तियों गजमल माळी, तुकाराम काशीराम माळी, प्रल्हाद कृष्णा माळी, विजय कृष्णा माळी को नंदुरबार से जांच के लिय हिरासत में लिया गया है।
