आसिफ शाह, मौ ( भिंड ), NIT;
मौ नगर में आज बीजेपी की एक बैठक जिला मंत्री फरेंद्र सिंह सिकरवार ने मौ विश्राम गृह पर ली। यह बैठक नगर के ग्राम केंद्र, नगर केंद्र की गतिविधियों के बारे में आयोजित किया गया जिसमें पोलिंग बूथों के लिये टीम गठित की गई है। बैठक में महामंत्री राम अख्त्यार सिंह गुर्जर, महामंत्री महेंद्र परिहार, मंडल अध्यक्ष हरि नारायण कुशवाह, देवलाल यादव, मिडिया प्रभारी गोपाल कुशवाह, शिव प्रताप वर्मा, तोता राम यादव, मरजाद सिंह यादव(धोरी), पूर्ब न०पा०अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव, लाखन सिंह यादव आदि वरिष्ठ जन मौजूद थे। जिला मंत्री ने बताया कि ओले की बरसात से प्रभावित हुए किसानों के गांवों का दौरा करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल प्रातः11 बजे गिरगाँव क्षेत्र का दौरा करेंगे और ओला पीड़ित किसानों के दुःख में शामिल होंगे।
