सरवर खान ज़रीवाला, लखनऊ, NIT;
सिद्धार्थ नगर जिला के शोहरतगढ़ कस्बे में बोरा पेट्रोल पम्प के पास शिवा कालोनी में किराए पर रह रहे शिवपती डिग्री कालेज के बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार राजेश चौरसिया पुत्र रामचन्द्र चौरसिया उम्र २० वर्ष गाँव वार्डपुर टोला नम्बर २ झुलनी पुर (बसन्तपुर) कपिलवस्तु का निवासी था।शिवा कालोनी में किराए के कमरे में रहकर शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रहा था। सुबह कमरे में अन्दर से कुण्डी लगी हुई थी। उसके गले में २ मफ़लर लिपटा व मुंह से ख़ून निकला हुआ था। सफ़ेद शर्ट काला पैंट पहना हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर लाश को क़ब्ज़े में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया। स्थलरपर डिग्री कालेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अनिल प्रताप चन्द्र भी पहंचे। उन्होंने मीडिया को बताया कि अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चलेगा। मकान मालिक हरीचद कौशल जो गड़ाकुल के निवासी हैं, उन्होंने बताया कि एक माह पहले ही वह रूम किराए पर लिया था और दो दिन पहले ही उसने रूम का किराया दिया था।थानाध्य़क्ष अजय कुमार सिंह भी अपने हम राहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे थे। उनके अनुसार लाश को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। अब रिपोर्ट आने के बाद यह पता चलेगा कि यह हत्या का मामला है या आत्महत्या का। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
