मोहम्मद जाकिर, मैनपुरी ( उत्तर प्रदेश ), NIT;
मैनपुरी जिले में भाजपा के प्रत्याशी घोषित होने के बाद विरोध शुरू हो गया है। लोधी मतदाता बाहुल्य विधानसभा भोगांव से किसी लोधी को टिकट न मिलने से समाज के लोगों में आक्रोश है। सोमवार को भोगांव में जीटी चौराहे पर समाज के लोगों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और स्वामीप्रसाद मौर्य का पुतला फूंका। मैनपुरी विधानसभा में भी लोधी समाज ने पूतले फूंककर विरोध जताया। भोगांव विधानसभा से भाजपा में ममता राजपूत का नाम उम्मीदवार के लिए चल रहा था। विधानसभा में लगभग 60 हजार से अधिक लोधी मतदाता हैं।
इसलिए समाज के लोगों को ममता राजपूत को प्रत्याशी बनाए जाने की पूरी उम्मीद थी लेकिन भाजपा द्वारा राहुल राठौर को प्रत्याशी बना दिया गया। जिससे समाज के लोगों में नाराजगी फैल गई। सोमवार को समाज के लोगों की जसनपुर स्थित लोधी महाविद्यालय में एक बैठक भी हुई। जिसमें लोगों ने भाजपा नेतृत्व के फैसले की निंदा की और निर्दलीय प्रत्याशी लड़ाने पर चर्चा की। इसके उपरांत भोगांव में चौराहे पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूं क गया। इस मौके पर समाज के रामसेवक लोधी, अजयवीर, राजेश लोधी, बलवीर सिंह, संजीव कुमार एड, जितेंद्र लोधी, रामवीर लोधी, धीरेंद्र लोधी, सतीश राजपूत, हाकिम सिंह, रामानंद शास्त्री, अवधेश लोधी, संतोष कुमार, शिवचरन लोधी, विनोद सिंह, सुरेंद्र लोधी आदि मौजूद रहे।
