मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव के दमुआ थाना अंतर्गत ग्राम बेलनीढाना मेन रोड पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किराना दुकान के सामने अवैध रूप से बेचे जा रहे पटाखों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस की अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की दबिश

जानकारी के अनुसार, दमुआ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बेलनीढाना में एक किराना दुकान के सामने टेबल पर रखकर बिना किसी वैध अनुमति या लाइसेंस के पटाखों की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रमोद सिरसाम ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में दबिश देकर कार्रवाई की।

भारी मात्रा में पटाखे और हथियार जब्त

तलाशी के दौरान दुकान संचालक के पास से पटाखों और अन्य सामग्री का जखीरा बरामद किया गया। जब्त सामग्री में शामिल हैं:

  • 06 नग छोटे तमंचे (कट्टे)।
  • विभिन्न कंपनियों के लाल रंग के पटाखे।
  • अनारदाना, छरछरी और तोता छाप पटाखे।
  • रोल कैप्स के कई पैकेट और पेटियां।

पुलिस के अनुसार, जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 5,000 रुपये आंकी गई है।

विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने मौके पर पंचनामा तैयार कर बिना वैध अनुमति के विस्फोटक सामग्री बेचने के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत बीएनएस की धारा 288 तथा विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 4, 5 और 9(ख) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले में आगे की विवेचना और वैधानिक कार्रवाई जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version